You are here: Home >> Hindi News & Features >> Top News

अर्से बाद अटारी स्टेशन पर बोहनी

DBAMR820 | 2/9/2010 | Author : Bhaskar Correspondent


अमृतसर. दस साल के लंबे अर्से के बाद सोमवार को अटारी रेलवे स्टेशन पर पार्सल विभाग की मौजूदगी फिर से नजर आई। विभाग के 3 बाबू और 4 पोर्टरों ने समझौता एक्सप्रैस के यात्रियों के सामान को लगेज कोटे में बुक करके गुजरे जमाने की याद को ताजा कर दिया।

उत्तर रेलवे के आए फरमान के बाद सीपीएस अश्वनी कुमार, सीनियर पार्सल क्लर्क अनिल कुमार, क्लर्क जसबीर सिंह के अलावा पोर्टर रंधीर सिंह, सविंदर सिंह, यशपाल और सुखदेव सिंह ने प्लेटफार्म नंबर तीन पर बुकिंग की कमान संभाली। अभी तक यात्रियों से जुर्माना वसूलता आ रहा टीटीई चैकिंग स्टाफ सीआईटी अश्वनी सूरी के नेतृत्व में आज भी पहुंचा, लेकिन उनकी एमआर (मनी रसीद) उनकी जेबों में रही।

उसने खुद जुर्माना न वसूलकर पार्सल कर्मियों को सहयोग दिया। आरपीएफ के इंस्पैक्टर विजयेंद्र कटारिया भी अपने जवानों के साथ मुस्तैद नजर आए। आज वाघा (पाक) से आई समझौता एक्सप्रैस से करीब 308 यात्री अटारी स्टेशन पर पहुंचे। जम्मू-कश्मीर और पंजाब से संबंधित कुछ यात्री सड़क मार्ग से रवाना हो गए।

बाकी यात्रियों को कस्टम और इमीग्रेशन से क्लीयरैंस मिलने के बाद प्लेटफार्म नंबर तीन पर भेजा गया। दिल्ली-अटारी स्पैशल ट्रेन में बैठने से पहले यात्रियों के 40 किलो से ज्यादा के सामान पर 17 रुपए किलो की दर से किराया लेकर उसपर बिल्टी नंबर का मार्का लगाकर पार्सल वैन में लोड किया गया। इससे पहले पार्सल कर्मियों ने फार्म में हर यात्री का पासपोर्ट नंबर, पूरा पता, राष्ट्रीयता आदि का विवरण भरा।

सन 2000 में बंद हुई थी पार्सल बुकिंग

अतीत की बात करें तो सन 2000 तक सामान की पहले भी पार्सल बुकिंग होती रही है। उस समय एक कर्मी ...

More on Entertainment:

एहरा ने पत्रकारिता के नाम पर लगाया करोड़ों का चूना
DBAMR1534 | 9/7/2010 12:00:00 AM | Author : bhaskar correspondent

अमृतसर . आल इंडिया ह्यूमन राइट्स एसोसिएशन (एहरा) ने पत्रकारिता को भी बेचने में गुरेज नहीं किया। संस्था के आला अधिकारियों ने अपनी जेबें भरने के लिए देशभर में पैसे ले-लेकर पत्रकार बनाए और पहचान पत्र के बहाने उनसे मोटी रकम वसूल की। बात यहीं तक हो तो गनी

बैंक रहेंगे बंद, सफाई नहीं होगी
DBFAR2177 | 9/7/2010 12:00:00 AM | Author : Bhaskar Correspondent

फरीदाबाद. लगातार बढ़ती जा रही महंगाई और ठेकेदारी प्रथा के विरोध में मंगलवार को श्रमिक व सरकारी कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल से जन-जीवन अस्त-व्यस्त होने की प्रबल संभावना है। बंद से पैदा होने वाली असुविधाओं से निपटने के लिए प्रशासन ने अपने इंतज

अलर्ट हुआ पीजीआई प्रबंधन
DBROH1411 | 9/7/2010 12:00:00 AM | Author : Bhaskar Correspondent

रोहतक. प्रदेश में तेज रफ्तार से पांव जमा रहे स्वाइन फ्लू को लेकर पीजीआई प्रबंधन भी अलर्ट हो गया है। प्रबंधन ने ऐसे मरीजों के लिए अलग से न केवल वार्ड की व्यवस्था की है, बल्कि दवा का भी प्रबंध कर दिया है। स्वाइन फ्लू ने एक बार फिर प्रदेश के लोगों

यहां की डगर नहीं आसान
DBROH1412 | 9/7/2010 12:00:00 AM | Author : Bhaskar Correspondent

रोहतक. अगर आप सोनीपत स्टैंड से शीला बाइपास चौक की ओर जा रहे हैं तो संभलकर वाहन चलाएं। आप चोटिल हो सकते हैं। शहर की सबसे यह मुख्य सड़क कंडम हो चुकी है। करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क पर जगह-जगह 22 गड्ढे बन चुके हैं। इसकी किसी ने सुध नहीं ली। अब यह सड़क