You are here: Home >> Hindi News & Features >> Top News

बोगस रजिस्ट्रियों पर बैंक कर्ज घोटाला

DBAMR823 | 2/9/2010 | Author : Mahendrapal Gupta


अमृतसर. हेराफेरी और जालसाजी पर अंकुश लगाने के लिए जहां कम्प्यूटर तकनीक व कई साफ्टवेयर डेवलप हो रहे हैं, वहीं एक दंपती ने इसका दुरुपयोग कर बड़े घोटाले को अंजाम दिया। एक दंपती ने एक ही प्लाट की अपने नाम न केवल असली अष्टामों पर पांच रजिस्ट्रियां तैयार कीं, साथ ही अलग-अलग बैंकों से लाखों रुपए के कर्ज भी लिए।

इस घोटाले का खुलासा बैंक की किस्तें रुकने पर हुआ। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गली गुजरां वाली, कूचा जीवन सिंह के संजीव कुमार और उसकी पत्नी एकता ने दशौंदा सिंह रोड निवासी एचयूएफ तिलकराज खन्ना से रैवेन्यू सर्कल तुंगपाई सब अर्बन की आबादी चांद एवेन्यू में स्थित खसरा नंबर 3618/1929/256, 257 से संबंधित 115 वर्ग गज के प्लाट नंबर 39 की सेलडीड कराई।

जो 21 अगस्त, 2007 को रजिस्ट्री कार्यालय अमृतसर वन में पंजीकृत हुई थी। लेकिन हैरत की बात यह है कि इसी प्लाट की उक्त दंपती के नाम पर ही चार और रजिस्ट्रियां भी बनीं होने की बातें कही जा रही हैं, जिन पर 18-18 हजार रुपए के असली अष्टाम पेपर लगे हैं।

उक्त दंपती ने बोगस रजिस्ट्रियों पर अलग-अलग बैंकों से कर्ज के साथ एक अन्य बोगस सेलडीड के जरिए जायदाद बेच भी दी है। बैंक कर्ज की किस्तें रुकने पर जब रणजीत एवेन्यू स्थित पंजाब एडं सिंध बैंक की शाखा ने रिकवरी करनी चाही तो यह घोटाला सामने आया।

यूं तैयार की गईं असली अष्टामों पर कई रजिस्ट्रियां

जिस डीड राइटर ने असली सेलडीड लिखी थी, पुलिस पूछताछ के लिए उसे बार-बार बुला रही थी। मामले की जानकारी अमृतसर डीड राइटर यूनियन को लगी तो प्रतिनिधियों ने गहराई से तहकीकात की। इस दौरान पता चला कि दंपती ने अलग-अलग अष्टामफरो...

More on Entertainment:

एहरा ने पत्रकारिता के नाम पर लगाया करोड़ों का चूना
DBAMR1534 | 9/7/2010 12:00:00 AM | Author : bhaskar correspondent

अमृतसर . आल इंडिया ह्यूमन राइट्स एसोसिएशन (एहरा) ने पत्रकारिता को भी बेचने में गुरेज नहीं किया। संस्था के आला अधिकारियों ने अपनी जेबें भरने के लिए देशभर में पैसे ले-लेकर पत्रकार बनाए और पहचान पत्र के बहाने उनसे मोटी रकम वसूल की। बात यहीं तक हो तो गनी

बैंक रहेंगे बंद, सफाई नहीं होगी
DBFAR2177 | 9/7/2010 12:00:00 AM | Author : Bhaskar Correspondent

फरीदाबाद. लगातार बढ़ती जा रही महंगाई और ठेकेदारी प्रथा के विरोध में मंगलवार को श्रमिक व सरकारी कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल से जन-जीवन अस्त-व्यस्त होने की प्रबल संभावना है। बंद से पैदा होने वाली असुविधाओं से निपटने के लिए प्रशासन ने अपने इंतज

अलर्ट हुआ पीजीआई प्रबंधन
DBROH1411 | 9/7/2010 12:00:00 AM | Author : Bhaskar Correspondent

रोहतक. प्रदेश में तेज रफ्तार से पांव जमा रहे स्वाइन फ्लू को लेकर पीजीआई प्रबंधन भी अलर्ट हो गया है। प्रबंधन ने ऐसे मरीजों के लिए अलग से न केवल वार्ड की व्यवस्था की है, बल्कि दवा का भी प्रबंध कर दिया है। स्वाइन फ्लू ने एक बार फिर प्रदेश के लोगों

यहां की डगर नहीं आसान
DBROH1412 | 9/7/2010 12:00:00 AM | Author : Bhaskar Correspondent

रोहतक. अगर आप सोनीपत स्टैंड से शीला बाइपास चौक की ओर जा रहे हैं तो संभलकर वाहन चलाएं। आप चोटिल हो सकते हैं। शहर की सबसे यह मुख्य सड़क कंडम हो चुकी है। करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क पर जगह-जगह 22 गड्ढे बन चुके हैं। इसकी किसी ने सुध नहीं ली। अब यह सड़क