You are here: Home >> Hindi News & Features >> Top News

सेल्समैन ध्यान दें!

DBBHO13557 | 3/8/2010 | Author : vinod


सेल्समैनों से परेशान संता चौधरी ने घर के बाहर एक बोर्ड टांग रखा है- सेल्समैन ध्यान दें! हमें मांगकर उपयोग करने की आदत है। आप जो कुछ बेचने लाए हैं, वह हमारे पड़ोसियों को बेचें। ज़रूरत पड़ने पर हम उनसे मांग लेंगे।



-श्रुति गुसाईं, जयपुर-राज



संता रोमी जब घर आया, तो उसकी नवविवाहिता पत्नी बंतानी मीतू ने बड़े प्यार से बताया कि वे जल्दी ही दो से तीन होने वाले हैं। यह खबर सुनते ही संता रोमी की खुशियों का कोई ठिकाना न रहा। उसने कहा कि तुमने मेरी जिंदगी की सबसे अच्छी खबर सुनाई है। उसकी बातें सुनकर बंतानी मीतू चहकती हुई बोली- ओह तुम कितने अच्छे हो। मुझे नहीं मालूम था कि मेरी मां के आने की खबर से तुम इतने खुश हो जाओगे।



-मनजीत सिंह, चंडीगढ़



संता बावरा बार में बैठकर बीयर पी रहा था कि उसे जोर का ‘प्राकृतिक बुलावा’ आया। वह न तो बीयर का मग लेकर जा सकता था, न छोड़कर, क्योंकि हो सकता है कि उसके आने तक कोई और नशेड़ी पी जाए। इसलिए उसने बीयर के मग के साथ एक पर्ची लगा दी- ‘इस बीयर को कोई न पिए। मैंने इसमें थूक दिया है।’ थोड़ी देर बाद जब वह वापस आया, तो उसने देखा कि साथ में एक और पर्ची लगी है- ‘मैंने भी थूक दिया है : बंता बेवड़ा।’



-नरोत्तम तिवारी, ग्वालियर (मप्र)



...

More on Entertainment:

बच्चें की सेहत पर भारी इम्तिहान
DBBHO16183 | 9/9/2010 12:00:00 AM | Author : Bhaskar Correspondent

भोपाल. राजधानी के स्कूली बच्चों की सेहत पर इम्तिहान का डर इस कदर हावी है कि उन्हें मजबूरी में ही सही लेकिन स्कूल जाना पड़ रहा है। कुछ स्कूलों ने पालकों को बीमार बच्चों को स्कूल न भेजने के नोटिस तक दे दिए हैं,लेकिन उनकी मजबूरी है बच्चे का करियर और प्र

गैसकांड के पर्यावरणीय प्रभावों पर शोध
DBBHO16184 | 9/9/2010 12:00:00 AM | Author : Bhaskar Correspondent

भोपाल. केंद्र सरकार द्वारा राजधानी में स्थापित भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (आईआईएसईआर) द्वारा हाल ही में ‘अर्थ एंड एनवायरमेंट’ कोर्स शुरू किया गया है। इसके तहत युवा वैज्ञानिक भोपाल में यूनियन कार्बाइड के विषैले कचरे के निपटान के संभावि

सफलता गिफ्ट में नहीं मिलती: मुनि तरूण सागर
DBBHO16186 | 9/9/2010 12:00:00 AM | Author : Bhaskar Correspondent

भोपाल. मुनि तरूण सागर बुधवार को मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के छात्रों से रूबरू हुए। तकनीकी ज्ञान की पढ़ाई करने वाले छात्रों को उन्होंने कामयाबी हासिल करने के टिप्स दिए। पहला मंत्र यह दिया कि आकाश छूना है तो मन में उत्साह और श्रम के पं

जनरल कोच में भी हो मोबाइल चार्जर प्लग की सुविधा
DBBHO16187 | 9/9/2010 12:00:00 AM | Author : Bhaskar Correspondent

भोपाल. पश्चिम-मध्य रेल उपयोगकर्ता समिति (जेडआरयूसीसी) की बैठक बुधवार को जबलपुर में आयोजित की गई। बैठक में मौजूद सदस्यों ने मांग उठाई कि ट्रेन के जनरल कोच में भी मोबाइल चार्जर के प्लग लगाए जाएं। इससे उन यात्रियों को फायदा होगा, जो कम किराए में लं