ऐसे तो हो लिया महिला और बच्चों का विकास
जयपुर. महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से विभिन्न आंगनबाड़ी सेंटर्स पर भेजे जाने वाले जरूरी किट और सामान मिनी स्वास्थ्य भवन, सेठी कॉलोनी में रद्दी की तरह पड़ा है। कमाल की बात यह है कि संबंधित अफसर भी इनके यहां पड़े होने से अंजान बन रहे हैं। महिला बाल विकास विभाग की ओर से करीब 25 दिन पहले यह किट 5 जिलों के लिए भेजे गए थे, लेकिन इसके बाद से ही गंतव्य पर पहुंचे या नहीं, सुध लेने वाला कोई नहीं है।
डीबी स्टार को जैसे ही इस संबंध में सूचना मिली तो टीम ने मौके पर पहुंचकर हालात जाने। इसके बाद की गई पड़ताल में लापरवाही की कई परतें उखड़ती चली गईं। सोमवार सुबह 11 मिनी स्वास्थ्य भवन परिसर में ढेर सारी जरूरी फाइलें, किताबें आदि बाहर बिखरी पड़ी थीं। उस समय हल्की बूंदाबांदी भी शुरू हो गई, लेकिन फिर भी बाहर पड़े सामान को सहेजने वाला कोई नहीं था। डीबी स्टार टीम ने सामग्री को खंगालकर देखा तो यह आंगनबाड़ी केन्द्रों में काम आने वाले तकरीबन 500 कट्टों-कार्टन में भरे जरूरी किट मिले।
कई बोरों में से किताबें बाहर बिखरी पड़ी थीं और फटी हुई थीं। पास ही क्रिकेट खेल रहे कुछ बच्चों ने बताया कि यहां से कई कॉर्टन तो गायब भी हो गए। स्टार टीम जब तक इन हालातों को कैमरे में कैद करती, तब तक वहां कुछ लोग पहुंच चुके थे। उनसे बातचीत में सामने आया कि यह स्टेशनरी नागौर, बाड़मेर, सीकर, अलवर आदि जिलों में पहुंचाई जानी थी। महिला एवं बाल विकास की ओर से इस स्टेशनरी को संबंधित जगहों पर पहुंचाने के लिए एक ट्रांसपोर्ट कंपनी को जिम्मा सौंपा हुआ है।
भिजवाने से पहले ठीक करवा रहे हैं
मौके पर पहुंचे ट्रांसपोर्ट कंपनी के मैनेजर संजय बत्रा से सवाल<...
|
|
More on Entertainment:
एहरा ने पत्रकारिता के नाम पर लगाया करोड़ों का चूना
DBAMR1534 | 9/7/2010 12:00:00 AM | Author : bhaskar correspondent
बैंक रहेंगे बंद, सफाई नहीं होगी
DBFAR2177 | 9/7/2010 12:00:00 AM | Author : Bhaskar Correspondent
अलर्ट हुआ पीजीआई प्रबंधन
DBROH1411 | 9/7/2010 12:00:00 AM | Author : Bhaskar Correspondent
यहां की डगर नहीं आसान
DBROH1412 | 9/7/2010 12:00:00 AM | Author : Bhaskar Correspondent




