आठ दिन बाद किया लवली का अंतिम संस्कार
जालंधर. गांव लिदड़ां में एक फरवरी को कत्ल कर दिए नवप्रीत सिंह लवली के शव का अंतिम संस्कार दिया गया। इससे पहले पीड़ित जसपाल सिंह विधायक के.डी. भंडारी के साथ डीआईजी ईश्वर सिंह (जालंधर रेंज) को मिले।
लवली के पिता जसपाल सिंह ने डीआईजी से एसएचओ जैमल सिंह से लेकर केस से जुड़े पुलिस अधिकारियों पर आरोपी ब्लाक सीमित मैंबर बलराज सिंह और कातिलों को बचाने का आरोप लगाया। जसपाल सिंह का कहना था कि एसपी सरबजीत सिंह ने उन्हें 72 घंटे का समय दिया था, लेकिन उक्त टाइम भी निकलने के बाद भी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई।
डीआईजी ने पीड़ित पक्ष की बात सुनी और यकीन दिलाया कि केस में कोताही बरतने और आरोपी पक्ष को संरक्षण देने वाले अधिकारियों को बक्शा नहीं जाएगा। डीआईजी ने पीड़ित परिवार से 2 दिन का समय मांगा। उधर, थाना मकसूदां ने लवली हत्याकांड को लेकर 4 संदिग्ध युवक हिरासत में लिए हैं। हिरासत में लिए यह युवा नेता बलराज सिंह और सुक्खा के साथी बताए गए हैं।...
|
|
More on Entertainment:
एहरा ने पत्रकारिता के नाम पर लगाया करोड़ों का चूना
DBAMR1534 | 9/7/2010 12:00:00 AM | Author : bhaskar correspondent
बैंक रहेंगे बंद, सफाई नहीं होगी
DBFAR2177 | 9/7/2010 12:00:00 AM | Author : Bhaskar Correspondent
अलर्ट हुआ पीजीआई प्रबंधन
DBROH1411 | 9/7/2010 12:00:00 AM | Author : Bhaskar Correspondent
यहां की डगर नहीं आसान
DBROH1412 | 9/7/2010 12:00:00 AM | Author : Bhaskar Correspondent




