You are here: Home >> Hindi News & Features >> Top News

भाटिया व निगम यूनियन विवाद खत्म

DBPUN3037 | 2/9/2010 | Author : Bhaskar Correspondent


जालंधर. सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया व निगम यूनियनों के बीच चल रहे विवाद को सरकार ने सोमवार को निपटा दिया है। डॉ. अंबेदकर प्रशासकीय कांप्लैक्स में यूनियन सदस्यों ने भाटिया से माफी मांगी व हार डालकर स्वागत किया। इस प्रकरण के मुख्य दोषी निगम सचिव अशोक शर्मा को सस्पैंड भी किया गया है। मेयर राकेश राठौर ने इसकी घोषणा की।

उन्होने कहा, ऐसी घटना दोबारा न हो इसके लिए अनुशासन बनाए रखा जाएगा। इस मौके पर विधायक सर्बजीत सिंह मक्क़ड, विधायक के.डी भंडारी, जिला अकाली दल के प्रधान गुरचरण सिंह चन्नी, लघु उद्योग बोर्ड के चेयरमैन मोहिंदर भगत, डिप्टी मेयर प्रवेश टांगरी, डीसी अजीत सिंह पन्नू, एसएसपी आर.के जायसवाल, निगम कमिश्नर विनय बुबलानी और जगजीत सिंह गाबा व अन्य नेता मौजूद थे।...

More on Entertainment:

एहरा ने पत्रकारिता के नाम पर लगाया करोड़ों का चूना
DBAMR1534 | 9/7/2010 12:00:00 AM | Author : bhaskar correspondent

अमृतसर . आल इंडिया ह्यूमन राइट्स एसोसिएशन (एहरा) ने पत्रकारिता को भी बेचने में गुरेज नहीं किया। संस्था के आला अधिकारियों ने अपनी जेबें भरने के लिए देशभर में पैसे ले-लेकर पत्रकार बनाए और पहचान पत्र के बहाने उनसे मोटी रकम वसूल की। बात यहीं तक हो तो गनी

बैंक रहेंगे बंद, सफाई नहीं होगी
DBFAR2177 | 9/7/2010 12:00:00 AM | Author : Bhaskar Correspondent

फरीदाबाद. लगातार बढ़ती जा रही महंगाई और ठेकेदारी प्रथा के विरोध में मंगलवार को श्रमिक व सरकारी कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल से जन-जीवन अस्त-व्यस्त होने की प्रबल संभावना है। बंद से पैदा होने वाली असुविधाओं से निपटने के लिए प्रशासन ने अपने इंतज

अलर्ट हुआ पीजीआई प्रबंधन
DBROH1411 | 9/7/2010 12:00:00 AM | Author : Bhaskar Correspondent

रोहतक. प्रदेश में तेज रफ्तार से पांव जमा रहे स्वाइन फ्लू को लेकर पीजीआई प्रबंधन भी अलर्ट हो गया है। प्रबंधन ने ऐसे मरीजों के लिए अलग से न केवल वार्ड की व्यवस्था की है, बल्कि दवा का भी प्रबंध कर दिया है। स्वाइन फ्लू ने एक बार फिर प्रदेश के लोगों

यहां की डगर नहीं आसान
DBROH1412 | 9/7/2010 12:00:00 AM | Author : Bhaskar Correspondent

रोहतक. अगर आप सोनीपत स्टैंड से शीला बाइपास चौक की ओर जा रहे हैं तो संभलकर वाहन चलाएं। आप चोटिल हो सकते हैं। शहर की सबसे यह मुख्य सड़क कंडम हो चुकी है। करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क पर जगह-जगह 22 गड्ढे बन चुके हैं। इसकी किसी ने सुध नहीं ली। अब यह सड़क