You are here: Home >> Hindi News & Features >> Top News

बीना काम्पलेक्स: अब 1514 करोड़ खर्च होंगे

DBSAG748 | 2/9/2010 | Author : Bhaskar Correspondent


सागर. जिले में सिंचाई सुविधा के विस्तार और बिजली उत्पादन की प्रस्तावित संयुक्त सिंचाई एवं बहुउद्देशीय परियोजना बीना काम्पलेक्स को प्रशासकीय स्वीकृति मिलने से पहले ही इसकी लागत डेढ़ गुना बढ़ गई है। पहले यह परियोजना 1037. 53 करोड़ रुपए की थी। जल संसाधन विभाग के नए सीएसआर के मुताबिक अब 1514. 57 करोड़ रुपए हो गई है।

परियोजना का क्रियान्वयन जल संसाधन विभाग के संभाग क्रमांक एक एवं दो के द्वारा किया जाना है। विभाग के सूत्रों का कहना है कि परियोजना की डीपीआर दिल्ली से तैयार होकर आ गई है। इसे 6 फरवरी को प्रशासकीय स्वीकृति के लिए जल संसाधन विभाग के प्रमुख सचिव की अघ्यक्षता में भोपाल में होने वाली बैठक में रखा जाना था। उक्त बैठक निरस्त होने से इसे प्रस्तुत नहीं किया जा सका।

केंद्रीय जल आयोग से मिलेगी मंजूरी

प्रदेश सरकार से प्रशासकीय स्वीकृति मिलने के बाद योजना को मंजूरी के लिए केंद्रीय जल आयोग दिल्ली भेजा जाएगा। विभाग के कार्यपालन यंत्री देवेश गर्ग के मुताबिक परियोजना तीन चरणों में पूरी होना है पहले चरण में शीर्ष कार्य के तहत तीन बांधों का निर्माण, दूसरे चरण में नहरों का निर्माण और तीसरे चरण में बिजली उत्पादन के लिए संयंत्र लगाना प्रस्तावित है।

बढ़ेगा सिंचाई का रकबा

परियोजना से बीना, खुरई, मालथौन एवं राहतगढ़ ब्लाक में 97747 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई और 34 मेगावाट बिजली उत्पादन होने का अनुमान है। इससे 226 गांव के 27 हजार 846 किसानों को सिंचाई सुविधा मिलने लगेगी। परियोजना में 11 हजार 674. 30 हेक्टेयर सरकारी और निजी जमीन डूब में आएगी।

दो उपडिवीजन कार्यालय खुलेंगे
<...

More on Entertainment:

एहरा ने पत्रकारिता के नाम पर लगाया करोड़ों का चूना
DBAMR1534 | 9/7/2010 12:00:00 AM | Author : bhaskar correspondent

अमृतसर . आल इंडिया ह्यूमन राइट्स एसोसिएशन (एहरा) ने पत्रकारिता को भी बेचने में गुरेज नहीं किया। संस्था के आला अधिकारियों ने अपनी जेबें भरने के लिए देशभर में पैसे ले-लेकर पत्रकार बनाए और पहचान पत्र के बहाने उनसे मोटी रकम वसूल की। बात यहीं तक हो तो गनी

बैंक रहेंगे बंद, सफाई नहीं होगी
DBFAR2177 | 9/7/2010 12:00:00 AM | Author : Bhaskar Correspondent

फरीदाबाद. लगातार बढ़ती जा रही महंगाई और ठेकेदारी प्रथा के विरोध में मंगलवार को श्रमिक व सरकारी कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल से जन-जीवन अस्त-व्यस्त होने की प्रबल संभावना है। बंद से पैदा होने वाली असुविधाओं से निपटने के लिए प्रशासन ने अपने इंतज

अलर्ट हुआ पीजीआई प्रबंधन
DBROH1411 | 9/7/2010 12:00:00 AM | Author : Bhaskar Correspondent

रोहतक. प्रदेश में तेज रफ्तार से पांव जमा रहे स्वाइन फ्लू को लेकर पीजीआई प्रबंधन भी अलर्ट हो गया है। प्रबंधन ने ऐसे मरीजों के लिए अलग से न केवल वार्ड की व्यवस्था की है, बल्कि दवा का भी प्रबंध कर दिया है। स्वाइन फ्लू ने एक बार फिर प्रदेश के लोगों

यहां की डगर नहीं आसान
DBROH1412 | 9/7/2010 12:00:00 AM | Author : Bhaskar Correspondent

रोहतक. अगर आप सोनीपत स्टैंड से शीला बाइपास चौक की ओर जा रहे हैं तो संभलकर वाहन चलाएं। आप चोटिल हो सकते हैं। शहर की सबसे यह मुख्य सड़क कंडम हो चुकी है। करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क पर जगह-जगह 22 गड्ढे बन चुके हैं। इसकी किसी ने सुध नहीं ली। अब यह सड़क