You are here: Home >> Hindi News & Features >> Top News

बंद न हों 1000 व 500 के नोट

DBSAG750 | 2/9/2010 | Author : Bhaskar Correspondent


सागर. देश में प्रचलित 1000 एवं 500 के नोटों के चलन को बंद करने के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के सुझाव को शहर के आर्थिक मामलों के जानकार एवं वाणिज्यिक गतिविधियों से जुड़े लोगों ने पूरी तरह अव्यवहारिक बताया है। उनके मुताबिक ऐसा करने से बैंकिंग की समस्याओं एवं आपराधिक घटनाओं में तेजी से इजाफा होगा।

मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन में दिया था सुझाव

सीएम श्री चौहान ने रविवार को देश की आंतरिक सुरक्षा को लेकर दिल्ली में चल रहे मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन में केंद्र सरकार को सुझाव दिया था कि 1000 एवं 500 रुपए के नोट बंद कर दिए जाएं। ऐसा करने से देश की अर्थव्यवस्था के दुश्मनों को सीमा पार से 100 और 50 के नकली नोट लाने में परेशानी होगी।

..तो एटीएम की फीडिंग करते रह जाएंगे

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम चैनल मैनेजर सुधीर जोशी के मुताबिक बड़े नोट हर दृष्टि से सुविधाजनक हैं। अगर इन्हें बंद किया गया तो बैंकों का पूरा दिन अपनी-अपनी एटीएम मशीनों में फीडिंग करते गुजर जाएगा। औसतन एक मशीन में रोजाना 300 से 400 ट्रांजिक्शन होते हैं।

इनमें 100 ओर 50 के नोट डाले गए तो लोगों को ट्रांजिक्शन में समय लगेगा। वहीं बैंकों को दिन में कई बार मशीनों में राशि डालनी होगी जो अव्यवहारिक है। महीने के पहले 10 दिन शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों के ट्रांजिक्शन के कारण एटीएम मशीनें हाउस-फुल की स्थिति में रहेंगी।

नोटों की रंग और साइज बदलना बेहतर

नोटों को बंद करने से बेहतर है उनका समय-समय पर बदलाव। यह कहना है विवि के कॉमर्स विभाग अध्यक्ष प्रो. जेके जैन का। नकली नोटों का प्रचलन किसी भी देश के लिए एक...

More on Entertainment:

एहरा ने पत्रकारिता के नाम पर लगाया करोड़ों का चूना
DBAMR1534 | 9/7/2010 12:00:00 AM | Author : bhaskar correspondent

अमृतसर . आल इंडिया ह्यूमन राइट्स एसोसिएशन (एहरा) ने पत्रकारिता को भी बेचने में गुरेज नहीं किया। संस्था के आला अधिकारियों ने अपनी जेबें भरने के लिए देशभर में पैसे ले-लेकर पत्रकार बनाए और पहचान पत्र के बहाने उनसे मोटी रकम वसूल की। बात यहीं तक हो तो गनी

बैंक रहेंगे बंद, सफाई नहीं होगी
DBFAR2177 | 9/7/2010 12:00:00 AM | Author : Bhaskar Correspondent

फरीदाबाद. लगातार बढ़ती जा रही महंगाई और ठेकेदारी प्रथा के विरोध में मंगलवार को श्रमिक व सरकारी कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल से जन-जीवन अस्त-व्यस्त होने की प्रबल संभावना है। बंद से पैदा होने वाली असुविधाओं से निपटने के लिए प्रशासन ने अपने इंतज

अलर्ट हुआ पीजीआई प्रबंधन
DBROH1411 | 9/7/2010 12:00:00 AM | Author : Bhaskar Correspondent

रोहतक. प्रदेश में तेज रफ्तार से पांव जमा रहे स्वाइन फ्लू को लेकर पीजीआई प्रबंधन भी अलर्ट हो गया है। प्रबंधन ने ऐसे मरीजों के लिए अलग से न केवल वार्ड की व्यवस्था की है, बल्कि दवा का भी प्रबंध कर दिया है। स्वाइन फ्लू ने एक बार फिर प्रदेश के लोगों

यहां की डगर नहीं आसान
DBROH1412 | 9/7/2010 12:00:00 AM | Author : Bhaskar Correspondent

रोहतक. अगर आप सोनीपत स्टैंड से शीला बाइपास चौक की ओर जा रहे हैं तो संभलकर वाहन चलाएं। आप चोटिल हो सकते हैं। शहर की सबसे यह मुख्य सड़क कंडम हो चुकी है। करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क पर जगह-जगह 22 गड्ढे बन चुके हैं। इसकी किसी ने सुध नहीं ली। अब यह सड़क